google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह

आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

समाज जागरण / नोएडा।
नोएडा सेक्टर-27 के एफ ब्लॉक स्थित बारात घर में उत्तराखंड स्थापना दिवस का रजत जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्य आंदोलन में शामिल रहे लोगों को सम्मानित किया गया, वहीं आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना की यह यात्रा संघर्ष, बलिदान और जनआंदोलन की अमर गाथा है। राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया गया।

समारोह के दौरान केक काटकर और लड्डू बांटकर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बन गया।

कार्यक्रम आयोजकों ने कहा कि यह उत्सव उत्तराखंड के गौरव, संघर्ष और संस्कृति को समर्पित है। उन्होंने संकल्प लिया कि राज्य के विकास और पहचान को आगे बढ़ाने के लिए मिल-जुलकर कार्य किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)