google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

30 मई होगा उत्तरी छोटा नागपुर प्रमण्डल स्तरीय जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा

सांसद खीरु महतो और जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय होंगे मुख्य वक्ता।
जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने दिया कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेवारी।


मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग।
हजारीबाग 27.05.2026 दिन बुधवार को सर्किट हाउस में जदयू के प्रमुख नेताओं की बैठक हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रामगढ़ में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाना इस बैठक का प्रमुख मुद्दा रहा । प्रमण्डल स्तरीय कार्यक्रम जो दिनांक 30.05.2026 को रामगढ़ के सनशाइन बैंक्विट हॉल में होना निश्चित है । उक्त बैठक में हजारीबाग जिलाध्यक्ष के अगुवाई में भारी संख्या में नेता कार्यकर्ता शिरकत करेंगे ।


प्रभु दयाल कुशवाहा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में रामगढ़ के कार्यक्रम को सफल बनाना है । खुशबू कुमारी के नेतृत्व में महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित रहेगी । अविरल बिहारी जी मंडई सहित नगर का नेतृत्व करेंगे । सदर से रामधनी प्रसाद कुशवाहा, बड़कागांव से रघुनंदन प्रसाद एवं सुरेश वर्मा , कटकमसांडी प्रखंड से महेंद्र पाण्डेय , इचाक प्रखंड से अयोध्या प्रसाद मेहता , बरही से सत्येंद्र सिंह दायित्व निर्वहन करेंगे।


राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो एवं जदयू विधायक सरयू राय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि होंगे । बैठक में चंद्र मोहन पटेल, खुशबू कुमारी, मिथिलेश सिंह, राकेश ठाकुर, अविरल बिहारी लाल सहित अन्य की गरिमा में उपस्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)