google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अब पंजाब से ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए आई बुरी खबर, 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

पश्चिम बंगाल के बाद इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. बुधवार को सीएम भगवंत मान ने प्रेस वार्ता कर ऐलान किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी. भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सीटों पर किसी से समझौता नहीं होगा. आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए करीब 40 उम्मीदवार शार्ट लिस्ट किए हैं. आम आदमी पार्टी 13 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के लिए सर्वे करवा रही है.

बता दें कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने भी ऐलान किया कि वह पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी क्योंकि पार्टी ने कई प्रस्ताव दिए थे, जिसको इंडिया गठबंधन में नहीं माना गया है. वहीं ममता बनर्जी की नाराजगी सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने तुरंत प्रेस कांफ्रेंस किया और कहा कि ममता के बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है.

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा हैं. रास्ते में कभी-कभी स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं. कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा. जयराम रमेश ने कहा, ‘ममता बनर्जी और उनकी पार्टी भारत गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. वे हमारे साथ हैं और हम इसका डटकर मुकाबला करेंगे. अगर उन्होंने कोई बयान दिया है, तो यह एक रणनीति का हिस्सा हो सकता है. इंडिया गठबंधन में कोई मुद्दा नहीं है. हम बीजेपी के खिलाफ इसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं.’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को न्याय यात्रा का निमंत्रण भेजा गया था. मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी को पत्र भेजा था.’


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)