google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना ओबरा पुलिस द्वारा फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी/अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया।

संवाददाता/ शिव प्रताप सिंह।
दैनिक समाज जागरण

ओबरा/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीना के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे आज दिनांक 09.01.2025 को काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त चट्टान पाण्डेय उर्फ संतोष पाण्डेय पुत्र थानेदार पाण्डेय निवासी सेक्टर-4 प्रथम 22 थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष जिसके विरूद्ध मा० न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट मु0नं0 4881/20 धारा 384/504/506/427 भादवि में निर्गत एनबीडब्लू के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी समय 08.45 बजे पर ओबरा पुलिस द्वारा की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को सम्बन्धित मा० न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)