google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना ओबरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्येवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-49/2026 धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त पारस गोंड पुत्र स्व0 गिरधारी गोंड निवासी पनारी टोला फफराकुंड थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।


प्रकरण- दिनांक 15/03/2026 को वादिनी /पीड़िता द्वारा थाना ओबरा पर एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया गया कि उसी गांव के निवासी पारस गोंड पुत्र स्व0 गिरधारी गोंड द्वारा उसे शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए गए। वादिनी के अनुसार, अभियुक्त पूर्व से विवाहित होने के बावजूद उसे विवाह का आश्वासन देता रहा, किन्तु बाद में शादी से मुकर गया तथा गांव छोड़कर फरार हो गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-49/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)