ब्लॉक संवाददाता, आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। वृक्षारोपण महाभियान 2025 के अंतर्गत ओबरा वन प्रभाग के ओबरा रेंज में परसोई-4 वृक्षारोपण स्थल पर विशिष्ट त्रिवेणी वन की स्थापना मुख्य अतिथि श्रीमती लीला देवी ब्लॉक प्रमुख, चोपन के कर कमलों द्वारा नीम, पीपल, पाकड़ के पौधों की पवित्र त्रिवेणी का रोपण स्थानीय जनमानस की उपस्थिति में सफलता पूर्वक किया गया। दिलीप कुमार तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा महाकुंभ के सफल आयोजन की स्मृति में त्रिवेणी वन वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया एवं वनों की महत्ता और वन विभाग द्वारा किए जा रहे वानिकी कार्यों से जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि महोदया द्वारा ओबरा वन प्रभाग द्वारा करवाए जा रहे वृक्षारोपण महाभियान एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की सराहना की गई और सभी को पेड़ लगाने और पेड़ बचाने के लिए सक्रिय रूप से आव्हान किया। मयंक पांडेय, उपप्रभागीय वनाधिकारी, ओबरा द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर अभिषेक कुमार राय, उपप्रभागीय वनाधिकारी चोपन, नीरज श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वनाधिकारी, अजय कुशवाहा, डिप्टी रेंजर, वन दरोगा दिनेश यादव, प्रेम चंद पटेल, सियाराम चौबे स्टाफ सहित उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



