google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मलदहिया में सामूदायिक भवन खाली कराने पहुंचे पदाधिकारी, ग्रामीण अक्रोशित

दैनिक समाज जागरण
बेतिया पश्चिम चंपारण
शैलेश मिश्रा (जिला व्यूरो)

पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत मलदहिया पोखरिया पंचायत के मल्दहिया गांव में मंगलवार को एक सरकारी भवन खाली कराने पहुंची पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियो को वहां के ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। ग्रामीण उस समय आक्रोशित हो उठे जब प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और कथित सामुदायिक भवन खाली करने को कहा। भारी संख्या में पुलिस बल और पदाधिकारियो को देख महिलाएं आक्रोशित हो उठी और मकान खाली करने से इंकार कर दिया। भवन में रहने बासमती देवी, रघुनाथ राउत व ग्रामीणो ने पदाधिकारियो पर आरोप लगाया कि 20 वर्षो से उपर से इन्दिरा आवास अंतर्गत बने मकान में उनका वास है। जिन्हें मकान खाली करने को कहा जा रहा है, जबकि वार्ड 14 में कोई सामूदायिक भवन बना ही नही। जबकि सामूदायिक भवन में ग्रामीणों के रहने और अतिक्रमण करने के नाम पर खाली करने को कहा जा रहा है। उनका कहना है कि वे लोग जिस इन्दिरा आवास के मकान में रह रहे हैं, वो वार्ड संख्या 15 में स्थित है। उपर्युक्त भवन में वास करने वाले और आक्रोशित ग्रामीणो को बीडीओ सतीश कुमार और थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने समझाकर शांत कराया। बीडीओ सतीश कुमार के हवाले से खबर मिली है कि मलदहिया वार्ड 14 स्थित सामूदायिक भवन अतिक्रमण का मामला पंसस की बैठक में उठा, जिसको लेकर एक मामला लोक शिकायत निवारण में पहुंचा, वहां से भवन अतिक्रमण खाली कराने का निर्देश है। भवन में वास करने वालों एवं ग्रामीणों से 06 अप्रैल 2023 को कागजात के साथ शिकारपुर थाना में उपस्थित होने को प्रशासन ने कहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)