google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“वृद्धजन सम्मान समारोह” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 16 मार्च 2026 को वरीय उप समाहर्ता सह सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, किशनगंज के निर्देशानुसार बुनियाद केंद्र, किशनगंज में “वृद्धजन सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं कृतज्ञता की भावना को विकसित करना था।


इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, वाद-विवाद, पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, लूडो प्रतियोगिता तथा रस्सा-कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की विषयवस्तु मुख्य रूप से “परिवार में वृद्धजनों का महत्व” एवं सामाजिक मूल्यों से संबंधित रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


विशेष रूप से लूडो एवं रस्सा-कसी प्रतियोगिता में बच्चों के साथ-साथ वृद्धजनों ने भी भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक आनंदमय व प्रेरणादायक बन गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके अनुभव एवं आशीर्वचन साझा करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में किलकारी समूह के बच्चों एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का संचालन नूरी बेगम, जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र किशनगंज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उमाकांत मंडल, उच्च वर्गीय लिपिक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नौशाद आलम, वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, बुनियाद केंद्र किशनगंज, सुमित कुमार, कार्यपालक सहायक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, किशनगंज तथा बुनियाद केंद्र एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)