google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महात्मा गांधी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 100 साल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुचाई पार्टी कार्यालय में मनाई वर्षगांठ

उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुचाई पार्टी कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 26 दिसंबर 1924 को कांग्रेस पार्टी का पहली बार अध्यक्ष बनने का 100 साल पूरा होने की उपलक्ष्य पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रशिक लाल सोय के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण कर 100 वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने की शपथ ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित की गई। मौके पर पूर्व मुखिया मानसिंह मुंडा ने कहा कि 26 दिसंबर 1924 को कांग्रेस का अधिवेशन बेलगाम में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। जिसमें महात्मा गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था।जहां स्वतंत्रता के आंदोलन को एक नई दिशा मिली थी। इन्होंने अपना पूरा जीवन भारत देश के नाम करके भारत देश को सभी क्रांतिकारियों को साथ में लेकर ईस्ट इंडिया कंपनी से आजाद कराया। इस दौरान मुख्य रूप से मानसिंह मुंडा माधव महतो बागुन मुंडा सोनाराम बोदरा कृष्णा लोवादा दुबराज महतो सुरेश हेंब्रम आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)