google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बेटी के जन्मदिन पर मां-बाप एवं बेटी तीनों ने किया रक्तदान

स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
समाज जागरण
विजय तिवारी
पुष्पराजगढ़ :- अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य में दिनांक 1 अगस्त 2025 को रक्तदान शिविर का आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया गया ।बसानिहा की आशा सुपरवाइजर शैल जायसवाल की पुत्री आरती जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर स्वम आरती जायसवाल, उसके पिता ज्ञान चन्द जायसवाल एवं उनकी माता शैल जायसवाल तीनो ने एक साथ रक्तदान किया ।उसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ की बी. एम. ओ डॉ. एस. के. सिंह ने भी रक्तदान किए । वहां पर उपस्थित लोगों को रक्तदान की विशेषता के बारे में बताते हुए बी. एम. ओ. ने कहा कि हर तीन माह के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए ।जितना रक्तदान करेंगे उतना ही रक्तदान 3 महीने में रिकवर हो जाता है ! कई बार आप लोगों के द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा जाती है, और कभी -कभी तो स्वयं या हमारे परिवार के लोगों की भी जिंदगी इसी वक्त से बचाई जाती है ! इसलिए आज की युवाओं को रक्तदान में आगे आने की जरूरत है ! आज की युवा अपने जन्मदिन पर होटल में पार्टी करते हैं पिकनिक मनाते हैं उन युवाओं को जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करना चाहिए इससे लोगों की जिंदगी बचाई जाती है ! इस रक्तदान सिविर में ब्लड बैंक स्टाफ के साथ विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्त्ता ज्ञानचन्द जायसवाल,प्रकाश सोनी, प्रिंस जायसवाल, शिवम केवट, श्रेयस गुप्ता, शौरभ केशरवानी, विकास केशरवानी, मनीष अग्रवाल का सहयोग का सराहनीय रहा !


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)