सीओ व राजस्व कर्मचारी के षड्यंत्र का मामला पहुंचा डीएम के जनता दरबार
बिना दाखिल खारिज के ही रैयत का नाम में किया गया परिवर्तन
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
01अगस्त। राजस्व कर्मियों द्वारा 6 एकड़ 28 डिसमिल भूमि का कारनामा प्रकाश में आया है।जिला समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी विशाल राज के वेश्म में आयोजित निमित जनता दरबार में शुक्रवार को फरियादी दीपक कुमार सिंह पिता रघुनाथ सिंह साकिन गाछपाड़ा थाना व जिला किशनगंज निवासी ने आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार लगाई है।फरियादी दीपक कुमार के मुताबिक बिना दाखिल खारिज के ही खाता नंबर 129 जमाबंदी पंजी प्रति नंबर 129 में रैयत स्वर्गीय मन्नू लाल सिंह के बदले में उक्त ऑनलाइन जमाबंदी में रैयत का नाम स्वर्गीय विशेस्वर सिंह किया गया है। यह कारनामा किशनगंज सीओ राहुल कुमार एवं राजस्व कर्मचारी अल्पना कुमारी के षड्यंत्र का परिणाम है।
फरियादी के आवेदन से स्पष्ट है कि खाता नंबर 129 खतियानी एवं जमाबंदी पंजी खाता नंबर 129 का जमाबंदी पंजी 129 दिनांक 12-06-2025 को ऑनलाइन निर्गत करने पर रैयत का नाम स्वर्गीय मन्नू लाल सिंह दर्ज है । लेकिन पुनः 07-07-2025 उसी जमाबंदी पंजी खाता नंबर -129 , जमाबंदी पंजी नंबर 129, ऑनलाइन निकाला गया तो उसमें रैयत का नाम स्वर्गीय मनुलाल सिंह के बदले उसके पुत्र स्वर्गीय विशेस्वर सिंह का नाम दर्ज पाया गया।जबकि स्वर्गीय मन्नू लाल सिंह के बहुत सारे वारिस हैं। लेकिन अंचलाधिकारी किशनगंज द्वारा बिना किसी सूचना या दाखिल-खारिज के बिना ही किसी नियमों के पालन न करतें हुए मात्र नीजी फायदें के लिए अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी षड्यंत्र कर नाम परिवर्तन कर दिया है।
फरियादी दीपक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने उनके आवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल मामले को लोक जन शिकायत कार्यालय में अग्रसारित कर दिया गया है।
इस घटना के खुलासा से यह स्पष्ट होता कि राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के गैरजिम्मेदाराना हरकत के कारण ही यहां के रैयत या उनके वारिसान दफ्तर का चक्कर काटने पर मजबूर हो जाते हैं और मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक क्षति के भुगतभोगी बन रहें।जिसको लेकर जिलाधिकारी नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं। वही मामले को लेकर पीड़ित ने बताया अगर न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री के जनता दरबार जाऊंगा ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



