google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर 50 बच्चों को कॉपी-पेन वितरित, केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आशा ए-वन फाउंडेशन का स्थापना दिवस।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ/वाराणसी। “बच्चे भगवान का स्वरूप होते हैं। इन्हीं से समाज और देश का भविष्य सुरक्षित होता है। बच्चों के बिना बड़े-बड़े महल भी सूने लगते हैं।” यह बातें आशा ए-वन फाउंडेशन की संस्थापिका आशा यादव ने संस्था के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर कही।

शिवपुर स्थित हटिया ग्राम सभा में आशा ए-वन फाउंडेशन के तत्वावधान में संस्था का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, पेन, बिस्किट एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। कॉपी, पेन और बिस्किट प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्था की संस्थापिका आशा यादव ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारों के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई, ताकि उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “मां के नाम एक पौधा” अभियान के तहत फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण भी किया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाए, क्योंकि पौधे पर्यावरण को स्वच्छ, शुद्ध एवं संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आशा यादव ने कहा कि संस्था का यह पहला स्थापना दिवस सभी सदस्यों के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष से संस्था निशुल्क रूप से गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब, मजदूर या असहाय परिवार का बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, क्योंकि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है।
इस अवसर पर विजय कुमार मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रमोद चौरसिया को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। स्थापना दिवस पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद केक काटकर समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्य, जिला अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सर्वेश यादव, सचिव रेखा सिंह, महामंत्री निशा देवी, उपाध्यक्ष साक्षी यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस.डी. सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रेखा सिंह एवं निशा देवी ने प्रस्तुत किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)