समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने वृद्धजनों से की मुलाकात, फल-मिष्ठान का किया वितरण
दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर एल्डर्ली (NPHCE) कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धाश्रम छपका, राबर्ट्सगंज में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने प्रतिभाग किया तथा वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
शिविर का आयोजन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. बुलाब शंकर की अध्यक्षता में किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक जांच एवं उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों एवं वृद्धजनों ने प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य टीम द्वारा हाइपरटेंशन, डायबिटीज एवं नेत्र संबंधी जांच के साथ आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनरल फिजिशियन डॉ. गणेश प्रसाद ने वृद्धजनों को हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज के कारण, बचाव के उपाय तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में अनावश्यक चिंता से बचें तथा यदि किसी व्यक्ति को बीपी या शुगर की समस्या है तो समय-समय पर जांच कराते रहें और चिकित्सक के परामर्श के अनुसार नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा वृद्धजनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर एल्डर्ली संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से वृद्धजनों को स्वास्थ्य इकाइयों पर निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में बुजुर्गों के लिए जिरियाट्रिक वार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय (मेडिकल कॉलेज), लोढ़ी में 30 वर्ष से अधिक आयु के h सभी व्यक्तियों की हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज की जांच की जाती है।
शिविर में डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. अभिषेक पाण्डेय, डॉ. राजकुमार, फार्मासिस्ट श्रीमती सुष्मा सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट करिश्मा एवं नितेश साहू, स्टाफ नर्स श्वेता सिंह, सपना कन्नौजिया, महेन्द्र साहू, काउंसलर अवनीश मिश्रा, फाइनेन्स कम लॉजिस्टिक कंसल्टेंट राहुल कुमार कन्नौजिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग कर सेवाएं प्रदान की गईं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



