दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)बिहार प्रदेश युवा जनता दल यूनाइटेड ने संगठन का विस्तार करते हुए औरंगाबाद युवा जदयू जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू को लगातार एक बार और सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल की ओर से मनोनीत युवा जिलाध्यक्षों की सूची जारी किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और नव निर्माण में पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा जदयू को जिले में और अधिक सक्रिय बनाते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी आभार जताते हुए कहा कि दूसरी बार मिली जिम्मेदारी केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि पूरे युवा जदयू परिवार का विश्वास है।जिला युवा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजा बाबू को बधाई दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



