बरगवा।नगर परिषद के उपाध्यक्ष, रासायनिक संयंत्र संघ PS4 भारतीय मजदूर संघ सोडा फैक्ट्री कास्टिक यूनिट के अध्यक्ष एवं व्हीकल संगठन के संरक्षक डॉ राज तिवारी ने पूर्व में ओरिएंट पेपर मिल कास्टिक सोडा यूनिट के प्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने एवं कई बिंदुओं पर ज्ञापन दिया था । लेकिन प्रबंधन के द्वारा किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया जिससे जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार अवगत कराया गया है कि आपके द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया । प्रमुख मांग ओरियंट पेपर मील्स ( सोडा यूनिट) द्वारा निकाला गया पानी जोकि सोन नदी में मिलता है उसे तत्काल बंद किया जाय।कई वर्षों से संचालित फैक्ट्री में कोई भी प्रभावित ग्राम वासियों को योग्यतानुसार काम नही दिया गया। मनीष तिवारी को मरणोपरांत आपके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई राशि उसके परिवार जनो को नहीं दी गई जिससे उसके परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है।
प्रभावित वार्ड क. 1-2-3 का आज दिनांक तक कोई समाधान नहीं किया गया। फैक्ट्री के अंदर कार्य कर रहे मजदूरो को आज दिनांक तक सेफ्टी-सु यूनिफार्म आदि प्रदान नही किया गया। सोडा फैक्ट्री कास्टिक सोडा यूनिट के उपकरण अत्यंत पुराने एवं खराब अवस्था में है। जिसमे आज तक कोई बदलाव नहीं किया गया। सोडा फैक्ट्री अस्पताल में कोई भी स्वास्थ सुविधा उपलब्ध नहीं है।उपरोक्त कारणों से जनमानस में भारी अकोश है। पूर्व में ज्ञापन में कहां गया था कि कार्यवाही नहीं की गई तो हम लोग मजबूर होकर फैक्ट्री बंद करने के लिए मजबूर हो फैक्ट्री के अन्दर कार्य कर रहे मजदूरी की आज दिनांक तक सेपटी शु आदि प्रदान नही किया गया एवं ओरिएंट पेपर मिल के बराबर छुट्टी भी नहीं मिलती है, में सुधार किया जाए,पिछले शनिवार के दिन दो व्यक्तियों के काम करते समय दुर्घटना घटी जिसमे एक व्यक्ति को चोट लगी दूसरे के आख में कैमिकल जाने के कारण स्थिति गंभीर है । अन्दर काम कर रहे मजदूरों को डबल ओ०टी० का
प्रावधान है। तिवारी ने कहा कि सोडा फैक्ट्री कास्टिक सोडा यूनिट प्रबंधन द्वारा विभिन्न मांगों पर किसी भी प्रकार का अमल नहीं किया गया जिस कारण 5 जनवरी को सोडा फैक्ट्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



