समाज जागरण
सीधी।5 नवंबर चुरहट नगर वासियों एवं समस्त मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है क्योंकि इसी दिन चुरहट की धरती में राजनीति के पुरोधा एवं चाणक्य कहे जाने वाले स्व कुं अर्जुन सिंह दाऊ साहब का जन्म हुआ था जो दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एवं इतनी ही बार केंद्र में मानव संसाधन विकास मंत्री रहे आज उनके जन्म जयंती के अवसर पर चुरहट नगर परिषद के थाना तिराहे के पास लगी उनकी प्रतिमा पर चुरहट नगर परिषद के अध्यक्ष मोनिका विजय गुप्ता एवं चुरहट के गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया तत्पश्चात राव सागर तालाब में स्थित उनकी समाधि स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा संगीत प्रस्तुत किया गया एवं नगर परिषद चुरहट अध्यक्ष मोनिका विजय गुप्ता अपने समस्त पार्षदों के साथ पहुंचकर उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया इस अवसर पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



