google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डॉ0 रवि सिंह गौड़ के जनपद प्रथम आगमन पर सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत, दी बधाई

समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाएंगे: डॉ0 रवि सिंह गौड़

विजय कुमार अग्रहरी/ ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र

सोनभद्र। आज दिनांक 16 जून 2025 को समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रवि कुमार गौड़ बड़कू जनपद प्रथम आगमन पर सपाईयों द्वारा हिंदूआरी मोड पर जोरदार स्वागत किया गया और जिला पार्टी कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम करते हुए बैठक की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि हम सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल एवं समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ को बधाई देना चाहते हैं कि यह पहली बार अवसर है कि जनपद सोनभद्र का एक नौजवान समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नामित करके जनपद सोनभद्र का नाम रोशन किया है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम निहोर यादव ने कहा कि डॉक्टर रवि कुमार गौड़ बड़कू प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी मिलने से जनपद सोनभद्र का संगठन और अधिक मजबूत होगा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को और मजबूती मिलेगी । इसलिए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए पीडीए पंचायत को और अधिक मजबूत करने का काम करें।

बैठक को संबोधित करते हुए स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के ऐसे नेता हैं जो हर समाज को आगे बढ़ने का काम करते हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने कहा कि हम सभी पदाधिकारी की जिम्मेदारी बनती है कि पूर्व सरकार में समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को भी बताने का काम करें।

बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव विजय यादव अनिल प्रधान जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल सुरेश यादव अशोक पटेल मुनीर अहमद रमेश सिंह यादव त्रिपुरारी गौड़ मन्नू पांडे प्रशांत सिंह परमेश्वर यादव सुनील गौड़ कृपा शंकर चौहान के डी सिंह पटेल मोहम्मद जलालुद्दीन हिदायतउल्ला खान रामेश्वर भाई पटेल अनवर कुरैशी गैवीनाथ यादव गुलाम यासीन राजेश गौड़ पवन पटेल मनीष त्रिपाठी अमरनाथ हरिहर प्रसाद अमरेश यादव रामजतन प्रजापति सुशील राय सोनू सिंह विनय जायसवाल राजू शर्मा जमुना ज्यूतेष गौतम हीरालाल यादव हरिशंकर विश्वकर्मा ताहिर हुसैन मोहम्मद जलालुद्दीन शाहिद अफरीदी अमन सोनी सत्यम पांडे भूपेंद्र राय सुल्तान कुरेशी सुनील कुशवाहा राजनाथ सिंह पीयूष यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)