आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। दिनांक 15.06.2025 को ट्वीटर (X) के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि सूरज जाटव निवासी साउडीह थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी suraj_jatav_up.64 पर भगवान श्री राम जी का आपत्तिजनक विडियो डालते हुए हिन्दू धर्म को अपमानित करने व हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने हेतु विमर्शित व विद्वेशपूर्ण आशय से प्रसारित किया गया है जिससे हिन्दू धर्म में काफी आक्रोश व्याप्त है, सूरज जाटव नामक व्यक्ति के कृत्य से जनमानस के बीज साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है शांति व्यवस्था बाधित हो सकती है। उक्त प्रकरण का पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला को अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में थाना हाथीनाला पर दिनांक 15.06.2025 को ही तत्काल मु0अ0सं0- 22/25 धारा 299, 196 BNS व 66 आईटी Act का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा हाथीनाला पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.06.2025 को आरोपी सूरज जाटव पुत्र रामस्वरुप निवासी साउडीह थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



