चौथे सोमवार को भक्तों ने किया रामेश्वर महादेव का पूजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार को भगवान भूतभावन के जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल फूल चढ़ाया और अभीष्ट की कामना की। इस दौरान शिवालयों में हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। वहीं घरों में भी पुरोहितों को बुलाकर रूद्राभिषेक, पार्थिव शिव पूजा आदि कराई।

पंचकोसी मार्ग के तीसरे पड़ाव रामेश्वर महादेव मंदिर में भक्त सुबह से लाइन लगा दर्शन पूजन करते नजर आए।एक तरफ महिलाओं ने दर्शन किया तो दूसरी तरफ से पुरुष और कुछ कावरियों ने दर्शन किया।पुजारी अन्नू तिवारी ने बताया सावन माह के अंतिम सोमवार होने के कारण भक्तों लगभग तीस हजार से अधिक भक्तों ने पूजन किया ,जिसके लिए प्रशाशन और मंदिर प्रशासन की तैयारी पहली ही पूरी थी ।मंदिर परिसर में लाईट,ध्वनि विस्तारक यंत्र, सीसीटीवी कैमरा सहित महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रही।इधर वरुणा का जल स्तर बढ़ जाने के कारण जल और गोता खोर तैनात रहे और किसी भक्तों को घाट पर नहीं जाने दिया गया।क्षेत्र के बरेमा कामेश्वर महादेव मंदिर,जंसा शिव मंदिर,गोसाईपुर,चौखंडी सहित अन्य शिवालयों में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)