दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन/जिला पदाधिकारी महोदय बांका एवं उपविकास आयुक्त महोदय बांका के निर्देशानुसार धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत अंतर्गत दर्जनों गांव में बने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित लाभार्थियों का गृह प्रवेश सम्पन्न कराया गया। जिसमें लाभान्वित लाभुक चांदनी देवी, रखिया देवी, गोलकी देवी, बसंती देवी, रीना देवी, उषा देवी, हुरो दास, मोहम्मद शमशेद, चंपा देवी, कविता देवी,आदि सामिल है। जिसे चांदन बीडीओ राकेश कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य, द्वारा नूतन गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर बड़े ही उत्साह पूर्वक गृह प्रवेश सम्पन्न कराया। मौके पर चांदन बीडीओ राकेश कुमार सीओ प्रशांत शांडिल्य आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा ,तुलसी रंजन चांदन,आवास सहायक राकेश ,अभिषेक, इम्तियाज अहमद, रवि शंकर ,तक्की अहमद आदि के साथ चांदन मुखिया अनिल कुमार, उत्तरी बारने पंचायत मुखिया अनिता देवी, बिरनिया पंचायत के मुखिया रंजीत पंडित, गौरीपुर उपमुखिया राजेश यादव, वार्ड सदस्य लालजीत दास के अलावा अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



