google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुनपुन नदी में डूबने से 4 किशोरियों ,एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत , क्षेत्र में छाया मात्मी सन्नाटा।

दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार)

औरंगाबाद (बिहार) 23 अक्टूबर 2022 :-जिला के उपहारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाले मामला सामने उभर कर आ रहा है की पुनपुन नदी में डूबने से 4 किशोरियों के साथ-साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति का भी डूब कर मौत होगया। मामला उपहारा थाना क्षेत्र के हमीद नगर की है बताया जा रहा है कि

हमीदनगर में पुनपुन नदी स्थित कुशमरा घाट पर करीब साढ़े बारह बजे हमीदनगर निवासी विजय भगत की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, हरिद्वार भगत की 12 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी, गनौरी भगत की 16 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी, बखोरी विश्वकर्मा की 14 वर्षीय पुत्री निधि कुमार एवं दो अन्य सहेलियां पुनपुन नदी में स्नान करने गई थी । स्नान करने के मस्ती में पानी के गहराई और बहाव को नहीं समझ सकी और डुबने लगीं । युवतियों को डुबता देख गांव के ही 45 वर्षिय शंकर ठाकुर ने बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी । इस क्रम में वे भी डूब गए । खबर लिखे जाने तक सभी को तलाश जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)