जय जय श्रीराम के नारों से गुंज उठा सीपत क्षेत्र
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख, ओम गोस्वामी
सीपत। हिन्दू नववर्ष पर पूरा सीपत क्षेत्र ये भगवा रंग और जय जय श्री राम के नारों से गूंज उठा l हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परागत रूप से कुली खम्हरियां लुतरा धनिया हिडाडिह गुड़ी होते हुए नवागांव मचंखडा़ में समापन हिन्दु नव वर्ष की रैली में इस अवसर पर खम्हरियां बस स्टैंड पर रैली की स्वागत स्थानीय व्यापारियों के द्वारा शानदार आतिशबाजी फटाखों के साथ किया गया साथ ही प्रसाद पानी पाऊच आदि का वितरण किये वहीं हिंदू नव वर्ष व रैली की तैयारियों को लेकर क्षेत्र के हिंदू समाज में भारी उत्साह नजर आया है, रैली में गाजे बाजे के साथ हिन्दू नववर्ष युवा समिति के नेतृत्व में भव्य रैली राम जी की भव्य प्रतिमा के साथ जय श्री राम जैसे नारों की गूंज रही रैली की शुरुआत कुली से की गई,जिसमे बड़ी संख्या में राजेंद्र धीवर उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड,दिलेद्र कौशिल प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत,पवन साहू सरपंच कुली, दीपक शर्मा, बलराम पाटनवार,रमनगिरी गोस्वामी, प्रमोद साहू, रामझुल धीवर, सचिन देव बर्मन,बंसत अग्रवाल,अशोक जायसवाल,राजू जायसवाल,संटी गोयल, देवेश शर्मा, देवी निषाद,जयकुमार सोनी,राजकुमार साहू,शिव साहू, अमित अग्रवाल, दिनेश जायसवाल मोती किशोर जायसवाल, सहित क्षेत्र के हिंदू समाज के लोग शामिल हुए, सीपत क्षेत्र के ग्राम कुली, खम्हरिया,लूतरा,धनिया, खाड़ा, हिंडाडीह, गुड़ी,सीपत, नवागांव, मचखंडा के हर चौक चौराहे में रैली का अभिभूत स्वागत किया गया,जिसमे आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए अन्य समाज के लोगों ने भी रैली का स्वागत किया।चैत्र नवरात्र से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है,इसी उपलक्ष में हर साल की तरह इस साल भी सीपत क्षेत्र में भव्य रैली निकाली गई।नव वर्ष की शोभायात्रा रैली का नगर के विभिन्न स्थानो मे स्वागत किया गया इसी कड़ी में युवा साथियों के साथ रैली में शामिल हुए।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
by samaj
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
by samaj
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.