ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण
सोनभद्र। आज दिनांक 24 जून 2025 को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर गोड़ वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा की रानी दुर्गावती एक महान विरागना थी जिन्होंने गोंडवाना क्षेत्र पर शासन किया और मुगल शासक अकबर के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी ।उनका जन्म 1526 में हुआ था और 1564 में युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुई थी। उन्होंने अपनी मातृभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गौड़ ने कहा कि महारानी दुर्गावती एक ऐसी महान महिला थी कि जिन्होंने हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया था।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव रामप्यारे सिंह पटेल सुनील गौड़ अनिल प्रधान महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर कुमारी मंदाकिनी पांडे कुमारी निधि पांडे अशोक पटेल सुनील कुमार राव बाबूलाल यादव दशरथ यादव जगत पटेल मनीष त्रिपाठी प्रमोद यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता ने संबोधित किया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



