•~शनिवार को होगा फाइनल परिणाम की घोषणा
अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण
गुरमा/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध स्थित राजा बलदेव दास विडला सोन घाटी इण्टर मीडिएट कालेज सलखन के प्रागंण में तीन दिवसीय महाकुंभ खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान योगेंद्र बहादुर सिंह द्वारा किया गया।खिलाड़ियों से रुबरु होते हुए परिचय कराया गया। खेलकूद के दूसरे दिन के परिणाम में कबड्डी पुरुष में बहुअरा विजेता व डाला उपविजेता, खो-खो बालिका में गुरमुरा प्रथम व अटल आवासीय द्वितीय तथा कबड्डी बालिका में राजा बलदेव दास बिरला विजेता वअटल आवासीय उपविजेता घोषित किये गये।
इसअवसर पर मुख्य रुप से भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष डाला दीपक दूबे, अशोक दूबे, राजा बलदेव दास बिड़ला विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.डी.सिंह, आनंद जायसवाल शंभू, रमेश, स्पोर्टिंग संतोष जायसवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



