समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सावन मास के तीसरे सोमवार को रामेश्वर महादेव मंदिर, बरेमा कामेश्वर महादेव मंदिर,जंसा शिव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में तड़के से ही हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पूूजा-अर्चना व जलाभिषेक करने श्रद्धालुओं की भीड जमी रही है। जहां शिव मंदिरों में दिन भर भगवान भोले के जाप के साथ हर-हर महादेव के नारे गूंजते रहे। सावन के तीसरे सोमवार को अमावस्या का भी मुहूर्त रहा। रामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन हेतु भक्तों की भीड़ सुबह से हो देखने को मिली।तो वही सुरक्षा व्यवस्था हेतु महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारी सहित जल पुलिस, अग्निशमन कर्मचारी मंदिर परिसर में तैनात दिखे।मंदिर परिक्षेत्र में साफ सफाई हेतु सफाई कर्मचारियों ने रविवार से ही सफाई कार्य करते दिखे।पुजारी अन्नू तिवारी ने बताया कि सावन माह में हर सोमवार को किया जाने वाला शिव पूजन आम दिनों के पूजा की तुलना में अधिक शक्तिशाली एवं प्रभावशाली होता है। सभी श्रद्धालु इस दिन श्रावण सोमवार व्रत रख भगवान शिव की पूजा करते हैं। यही कारण है कि पूरे मास शिवालयों में पंचामृत से भगवान का अभिषेक, रूद्राभिषेक भक्तों के द्वारा किया जाता है। भगवान को फूल, बेल पत्र, धतूरा चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।हर वर्ष से अधिक भक्तों ने आज रामेश्वर महादेव का दर्शन पूजन किया।



