*अस्पताल की ओर से निःशुल्क भोजन,दवा, उपचार सेवा किया गया।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। वाराणसी -लखनऊ राजमार्ग ‘हाइवे’ पर सातो महुआ,काजीसराय, हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के सौजन्य से कांवरियों के लिए रविवार से सोमवार तक निःशुल्क भोजन, दवा ,जाँच सेवा शिविर लगाकर कांवरियों की सेवा किया गया।
अस्पताल के एमडी डॉ0 अनिल यादव के अनुसार प्रतिवर्ष कांवरियों के सेवा के लिए चाय,जलपान,भोजन स्वास्थ्य जाँच व निःशुल्क दवाएं ,पैरों में पड़े छालों,घाव की मरहम पट्टी अस्पताल के कर्मचारी फार्मासिस्ट, नर्स ,वार्ड ब्यय सेवा भावना के साथ 24 घण्टे मुस्तैद रहते हैं। आराम करने के लिए आश्रय केंद्र की व्यवस्था की जाती है। कांवरियों की सेवा में भगवान शिव का दर्शन प्राप्त होता है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक न्यूरो सर्जन डॉ0 विकास नागर, आर्थो सर्जन डॉ0 अभिषेक पांडेय,एमडी डॉ0 यशवंत सिंह,मुख्य रोग विशेषज्ञ डॉ0 रणधीर सिंह, एम एस जनरल सर्जन डॉ0 ए0के0 तिवारी व एमएस सर्जन डॉ0 एस0 के0 मिश्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 संगीता कांवरियों के लिए सेवा देते हैं।
चिकित्सक टीम ने कहा जीवन मे सेवा का दायित्व निभाना अंतिम दम तक लक्ष्य है।सेवा का धर्म पुण्य का कार्य होता है। हर-हर बम -बम, ॐ नमः शिवाय के उद्गोष से सेवा कार्य मे नई ऊर्जा मिलती है और आत्मीय संतुष्टि होती है।
स्वास्थ्य शिविर व भंडारा संचालन में राहुल यादव व संजय शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



