google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Political Breaking: एक बार फिर भाजपा के साथ हो सकते है सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

vatankiawaz
-भविष्य की संभावना
-वरिष्ठ मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से लखनऊ में मंत्रणा
-सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव भी रहे इस दौरान मौजूद

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में उनके सहयोगी रहे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर एक बार भाजपा के साथ आ सकते हैं। इसकी अभी कोई घोषणा तो नहीं हुई है पर संभावना बहुत अधिक है।
भाजपा का साथ छोड़ ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा। चुनाव बाद दोनों दलों का संबंध विच्छेद हुआ। ओमप्रकाश राजभर की भाजपा संग फिर बढ़ रही नजदीकी उनके भाजपा के साथ फिर आने की संभावना को जोर दे रही है।
शनिवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और योगी कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री स्वतंत्र देव से मुलाकात और मंत्रणा की। सुखद बात रही की दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान बलिया सिकंदरपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के रणनीतिकार टीम के सदस्य संजय यादव भी इस दौरान मौजूद रहे। यदि इस मुलाकात और मंत्रणा पर धनतेरस और दीपावली का रंग चढ़ा तो जल्दी ही ओमप्रकाश राजभर फिर एक बार भाजपा के साथ दिखेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)