google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आभूषण दुकान में हुई चोरी मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार स्थित निशा ज्वेलर्स तथा माँ लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान उतर प्रदेश के बदायूं जिला के कावर चौक थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी सागर सिंह के रूप में की गई है। मामले में माली थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय ने बताया कि 5 अगस्त को माली थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार स्थित दो ज्वेलरी दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमे लाखो रुपये के सोने चांदी ज्वेलरी चोरी होने की दुकानदार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी साक्ष्य एकत्र किये गये। वहीं पुलिस टीम द्वारा ग्स्ती के क्रम मे रात्रि में रेकी करते एक आरोपी को माली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा पुलिस टीम की पूछताछ में चोरी की घटना किये जाने को स्वीकार किया गया। आवश्यक पूछ ताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)