दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर ( बिहार) 10 नवंबर 2024 नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान 5 लीटर महुआ शरब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर बभनडीह गांव पोला पर के समीप से बाभनडीह पोला पर गांव निवासी रणजीत राम को 5 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उक्त धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है।छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, एस आई रणवीर कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



