google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दहेज उन्मूलन समिति क्षत्रिय महासभा का एक दिवसीय अधिवेशन।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।दहेज उन्मूलन समिति क्षत्रिय महासभा उत्तरी छोटानागपुर के द्वारा रविवार ग्राम चलांगा प्रखंड विष्णुगढ़ परगना होलांग में एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया गया।जिसमें होलांग परगना के क्षत्रिय बंधुओं के अलावा बड़ी संख्या में चंपा,कैंडी, जगेशर एवं परगना के भी सदस्यगण शामिल हुए l बैठक का आयोजन मुख्य रूप से समाज में फैल रहे दहेज रुपी दानव से समाज को निजात कैसे मिले,बढ़ते नशाखोरी से समाज को कैसे मुक्त किया जाए,गरीब एवं मेधावी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में किस प्रकार समाज की ओर से सहायता किया जा सके,गरीब बच्चे एवं बच्चियों का विवाह में मदद करना इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत रूप से गहन चर्चा किया गया।सभा की शुरूआत समाज के संस्थापक रहे स्व.चौधरी धनी सिंह एवं पूर्व सभापति रहे स्व. प्रसादी सिंह,स्व.राजकुमार सिंह एवं स्व.सरयू सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।बैठक को संबोधित सर्वप्रथम मुख्य संरक्षक सह पूर्व सभापति अवधेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया।उन्होंने कहा समाज में फैल रहे कृतियों को कैसे दूर किया जाए इसपर हम सभी को मिल कर काम करना होगा।रवीन्द्र नारायण सिंह,सिकंदर सिंह,अजित कुमार सिंह,लक्ष्मी नारायण सिंह,रतन सिंह, उमेश सिंह(चरही)युवा नीरज सिंह,युवा रितेश सिंह ने बताया कि समाज तभी मजबूत हो सकता है जब हम सभी एकजुट होकर बिना भेदभाव के एकजुट होकर काम करेंगे।इसी प्रकार अगले संबोधन में प्रधान महामंत्री प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार समाज के निर्माण में अपना योगदान दिया और एक संवैधानिक संस्था के रूप में पहचान दिलाने का काम किया।इसी कड़ी में बिनोद सिंह (विष्णुगढ़) एवं उमेश सिंह(चरही) ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों में आपसी मतभेद को भुला कर एक मंच पर आना है अगर कोई गिला शिकवा शिकायत है तो मिल बैठ कर दूर करना है।मुख्य अतिथि समाज एवं संस्था के कार्यकारी सभापति राज किशोर सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि समाज और संस्था में आज भी हम उन्हीं 68 गाँव और 5 परगना के लोगों को ही अपना परिवार एवं सदस्य मानते हैं।बाहरी लोगों का दखलंदाजी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगा,हम अपने पूर्वजों के द्वारा बनाए गए नियमों एवं मार्गदर्शन का ही पालन करेंगे,सभापति का चुनाव में सिर्फ 5 परगना एवं 68 गाँव के सदस्यों को ही चुनाव लड़ने और वोट देने का अधिकार होना चाहिए,कुछ लोगों द्वारा समाज को गुमराह कर नियम विरुद्ध बिना किसी अधिकार के संस्था के सरकारी रजिस्टर्ड बाईलाज को न मानते हुए स्वयं चुनाव आयुक्त बनकर 38 पृष्ठ का भारी भरकम नियमावली बना कर और बाहरी लोगों को जोड़ कर चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य का गलत एवं मनमाने ढंग से धनबल के जोर से करवाना और हठ पूर्वक मामा गोपाल सिंह को पगडी पहनाना और फिर वही पगडी को परिस्थिति वश बिना समाज को विश्वास में लिए खुद बंद कमरे में पहन लेना समाज के बुद्धिजीवी वर्ग कभी भी स्वीकर नहीं करेगा,इसलिए समाज के सभी जागरूक सदस्यों से अनुरोध है की हम सभी को एकजुट होकर समाज को बचाना है और वैसे लोगों का साथ देना है जो समाज हित में बात करे न कि स्वार्थ साधने के लिये समाज का पगडी हथियाने का काम करे। साथ ही अपने युवाओं से अपील हैं कि आप आगे आयें।युवा में उतनी ताकत है कि युवा वर्ग चाहें तो किसी में भी उतनी हिम्मत नहीं होगा कि समाज को अपनी जागीर समझ कर गलत उपयोग कर सकें।समाज के युवा वर्ग से जितेंद्र सिंह(सुलमी) नीरज सिंह(चरही)राहुल सिंह,प्रताप सिंह (सुलमी)इत्यादि ने भी समाज के विकास में योगदान देने का विश्वास दिलाया।सभा का धन्यवाद ज्ञापन बिनोद कुमार सिंह(खम्भवा)के द्वारा किया गया l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)