google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक वाहन ने मारी ऑटो को टक्कर, एक की हुई मौत दूसरा गंभीर

समाज जागरण
अयोध्या।
अयोध्या प्रयाग राज हाईवे पर बीकापुर पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित तमसा नदी के पुल के पास मंगलवार शाम करीब 3 बजे अयोध्या की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने अनियंत्रित होकर अयोध्या जा रही सवारी टेंपो को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर हाईवे पर पलट गया। और टेंपो के परखच्चे उड़ गए। जबकि फॉर्च्यूनर का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया गया कि टेंपो में चालक सहित दो लोग सवार थे। जो बुरी तरह घायल होकर मरणासन्न हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तथा हादसे का शिकार हुए चालक और सवारी को टोल प्लाजा पर मौजूद एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि जिला अस्पताल में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर बताया जाता है। घटनास्थल पूरा कलंदर थाना क्षेत्र होने के चलते पूरा कलंदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फॉर्च्यूनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। फॉर्च्यूनर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया।
हादसे का शिकार हुए ऑटो चालक और युवक बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं। जबकि दुर्घटना करने वाली फॉर्च्यूनर मसौधा क्षेत्र के निवासी चिकित्सक डॉक्टर प्रवेश वर्मा की बताई जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)