समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ सिटी चौक थाना के हीरानंद शाह गली के पास अपराधियों ने सोमवार की दोपहर 18 वर्षीय युवक बिट्टू कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी है, जबकि साथ रहे ममेरा भाई राकेश कुमार को चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया है। जख्मी का उपचार श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल मे चल रहा है। मृतक के मामा नन्हकी राय ने बताया कि हीरानंद शाह स्थित घर से निकल कर दोनो भाई शहीद भगत सिंह चौक पर जा रहा था। इसी दौरान गली के मोड़ पर कुछ युवको ने घेर लिया और मारपीट करते हुए चापर से बिट्टू के गर्दन के पास प्रहार किया।
जिससे वो जख्मी हो कर गिर गया। इसी बीच भाई राकेश पर भी प्रहार जो उसके बाह मे लगा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर परिवार पहुंचा और दोनो को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया। जहा चिकित्सक ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौक व खाजेकला थाना की पुलिस मामले मे छानबीन की। पुलिस का कहना है कि मामले मे छानबीन की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्यवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



