समाज जागरण / विजय कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। ऑपरेटिंग स्टाफ मनोरंजन केंद्र, अनपरा में 3 मई 2026 को आयोजित कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में कृष्णा कुमार मद्धेशिया अध्यक्ष, महबूब अहमद उपाध्यक्ष, सतेंद्र कुमार महासचिव, प्रभाकर सिंह कोषाध्यक्ष, संदीप रमन क्रीड़ा सचिव, कपिलदेव लेखा निरीक्षक, सुजीत सोनी सांस्कृतिक सचिव तथा जय कुमार सैनी पुस्तकालय सचिव निर्वाचित घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए कुल 447 मत डाले गए, जिसमें राजकुमार को 35 वोट, शक्ति प्रकाश को 191 वोट तथा कृष्णा कुमार मद्धेशिया को 208 वोट प्राप्त हुए।
महासचिव पद के लिए पड़े 447 मतों में जितेन्द्र प्रजापति को 176 वोट तथा सतेंद्र कुमार को 256 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में अजीत कुमार सिंह को 187 वोट तथा प्रभाकर सिंह को 242 वोट प्राप्त हुए।
क्रीड़ा सचिव पद के लिए कुल 447 मत डाले गए, जिसमें उमेश कुमार बिन्द को 172 वोट तथा संदीप रमन को 259 वोट मिले।
वहीं महबूब अहमद उपाध्यक्ष पद, कपिलदेव लेखा निरीक्षक पद, सुजीत सोनी सांस्कृतिक सचिव पद तथा जय कुमार सैनी पुस्तकालय सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि चुनाव में कुल 82.9 प्रतिशत मतदान हुआ। पूरे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही और मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई। उन्होंने पूर्व कार्यकारिणी के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



