google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का 15 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

  • मुख्य अतिथि के रूप में यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह एडवोकेट एवं पांचूराम मौर्य एडवोकेट दिलाएंगे शपथ
  • विशिष्ट अतिथि सांसद छोटेलाल सिंह खरवार एवं एमएलसी आशुतोष सिन्हा एडवोकेट रहेंगे मौजूद
  • तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में होगा आयोजन

समाज जागरण / विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए), सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को डीबीए भवन में आयोजित की गई। बैठक में सत्र 2025-26 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अरुण कुमार सिंह, महामंत्री एडवोकेट राजेन्द्र कुमार यादव एवं समस्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 15 मई को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी राजेश यादव एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह एडवोकेट एवं पांचूराम मौर्य एडवोकेट होंगे, जो नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे।

उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद छोटेलाल सिंह खरवार तथा वाराणसी स्नातक क्षेत्र के एमएलसी आशुतोष सिन्हा एडवोकेट भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिले के वरिष्ठ अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मीडिया प्रभारी राजेश यादव एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसोसिएशन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

डीबीए के उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन पूर्व उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव एडवोकेट ने किया।

इस अवसर पर श्याम विहारी यादव एडवोकेट, पवन कुमार सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह एडवोकेट, राजेश कुमार यादव एडवोकेट, संतोष कुमार यादव एडवोकेट, विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट, विनीता एडवोकेट, द्वारिका नाथ नागर एडवोकेट, आशुतोष देव पांडेय एडवोकेट, अभिषेक मौर्य एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)