google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिलाओ का संगठन उनके आर्थिक आजादी संग आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम होगा : दीनदयाल

*सुनीता पटेल अध्यक्ष और आसिया बेगम सचिव चुनी गई।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।हरहुआ ब्लाक के ग्राम बेलवरिया मे बीडीओ हरहुआ दीनदयाल ने उन्नति महिला ग्राम संगठन का उद्घाटन करते हुए महिलाओ के विकास मे महिला समूहों के योगदान को सराहा ।उन्होने कहा कि कलियुग मे संगठन मे ही शक्ति है।महिलाओ को भारतभूमि मे शक्तिस्वरूपा मानकर पूजा जाता है।महिला समूह इसी भावना को चरितार्थ करते हैं। जो आर्थिक आजादी संग आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनेगा।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवरिया मे उन्नति महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से सुनीता पटेल को अध्यक्ष और आसिया बेगम को सचिव चुना गया।
इस अवसर पर ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि महिला समूहो और ग्राम संगठन के किसी भी प्रकार के सहयोग एवम समस्याओ के समाधान हेतु विकास खंड के समस्त अधिकारी हमेशा तैयार रहेंगे।
ग्राम संगठन में सर्वसम्मति से चम्पा पटेल को उपाध्यक्ष, रेखा पटेल को कोषाध्यक्ष ,संजू देवी कोउप सचिव तथा ज्योति यादव को लेखापाल चुना गया।
समारोह मे एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ने कहा कि महिला समूह वर्तमान की जरूरत है और समूह मे रहकर असंभव लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में समूह सखी बेबी, आईसीआरपी सुमन देवी तथा सोनी देवी का विशेष योगदान रहा।समूह की नव चयनित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।
समारोह मे ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद, एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय , ग्रामप्रधान अशोक कुमार पटेल, बीएमम पूजा तिवारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर रत्नेश कुमार सहित अन्य समूह की महिलाएं शामिल रहीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)