google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीडीओ ने पान उत्पादक कृषकों के भ्रमण दल की बस को हरी झण्डी दिखाकर जनपद से रवाना किया

दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन प्रोत्साहन की योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद के पान उत्पादक 50 कृषकों का दल प्रदेश से बाहर (चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर, महोबा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र छतरपुर मध्य प्रदेश) सात दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 18 सितम्बर से 24 सितम्बर, 2024 तक के लिए जनपद से रवाना हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने विकास भवन परिसर से पान उत्पादक कृषकों के दल की बस को हरी झण्डी दिखाकर प्रदेश के बाहर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)