समाज जागरण
विजय तिवारी
शहडोल। दिनांक 05 अप्रैल 2026 को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का शहडोल आगमन हुआ। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा जी के माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात स्तंभ चौक से बाइक रैली निकाली गई, जो अंबेडकर चौक एवं गांधी चौक होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक के रूप में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आगामी 13 अप्रैल 2026 को जबलपुर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाना रहा।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी , नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, नीरज द्विवेदी, आजाद बहादुर सिंह, हनुमान मिश्रा, अनूप सिंह, शिम्पी अग्रवाल, नरेंद्र मरावी, उमा धुर्वे, राजेश सोंधीया, सूफियान खान, प्रभात पाण्डेय, अंकित सिंह, अजीत सोनी, अभिषेक शुक्ला, शेख आबिद, अनुज सिंह, निशांत जोशी, शेख साजिल, सोनू चौबे, श्रीनमों गर्ग, आशीष मिश्रा, सत्यकाम पटेल, सुहैल आलम, अंकित पाण्डेय, फैज़, इकराम, शिवम यादव, हर्षित द्विवेदी, बसंत साहू, संदीप पटेल, प्रियदर्शी तिवारी, विक्रम सिंह, आयुष ताम्रकार, इमरान, सत्यम प्रजापति, अलीम खान, बंटी महतो, मोहन पोल, आसू चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



