समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। स्थानीय वैभव लॉन, नगर पंचायत डाला बाज़ार में शुक्रवार-शनिवार को भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के मार्गदर्शन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। इस दौरान 7 सत्र में विभिन्न विषयों पर संगठन के वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किया गया। जिसमें प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में सदर विधायक भूपेश चौबे के द्वारा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। वहीं दूसरे सत्र में नि. जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे द्वारा वैचारिक अनुष्ठान व तीसरे सत्र में आईटी जिला संयोजक मनोज सिंह द्वारा सोशल मीडिया की विस्तृत जानकारी व उपयोग पर प्रकाश डाला गया,
रात्रि में राम भजन तथा प्रवास का कार्यक्रम कर द्वितीय दिवस में चौथे सत्र के दौरान नवनियुक्त जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास व विकास पर पांचवें व छठवें सत्र में नागेश्वर देव पांडे द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्य पद्धति तथा कार्य विस्तार पर बौद्धिक दिया गया तत्पश्चात समापन सत्र में जिला अध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के बूथ प्रबंधन, मन की बात तथा टिफिन बैठक के बारे में विस्तृत विचार विमर्श कर जानकारी दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल के अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने वर्ग में संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों का तथा परीक्षा वर्ग पास कर प्रमाण पत्र भी इंटरनेट के माध्यम से प्रदान किया गया।
वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष भाजपा संदीप सिंह पटेल सहित वर्ग प्रभारी उमेश सिंह पटेल, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, संतोष कुमार बबलू, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रावती देवी, मनोज कुमार निषाद, अमरेश उपाध्याय, उर्मिला देवी, मंडल महामंत्री विशाल कुमार, बृजेश पांडे, मंडल मंत्री विकाश जायसवाल, रमाशंकर पासवान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह पटेल तथा शक्ति केंद्र के संयोजक व प्रभारी राजेश पटेल, आकाश उपाध्याय, सोनू तिवारी, महेश सोनी, कृपाशंकर पांडे, राजेश्वर चौधरी, मदन अग्रहरि, बलबीर, मायादेवी, नगर पंचायत डाला के सभासदगढ़ अवनीश पांडे, संतोष कुशवाहा, बिंदु सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल, एस टी मोर्चा जिला महामंत्री शंभू सिंह गौड़ तथा वर्ग का संचालन वर्ग प्रमुख व जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक दुबे ने किया तथा विकाश जैन, शुभम, अमित शर्मा, प्रकाश चौधरी, विनोद, डिम्पल, शंकर आदि लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



