वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-02 योजना के तहत बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम बक्सा में पशु बांझपन निवारण शिविर एवं पशु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन, विभाग बिहार सरकार के निदेश पर प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, आजादनगर के द्वारा आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन आलम आरा सदस्य पंचायत समिति सारोगोड़ा एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर डा. संजय कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, आजादनगर एवं डा. शशि कान्त सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, पोठिया के द्वारा बताया गया कि पशुओं में बढ़ते बांझपन रोग में कारण पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, इसके बचाव के लिए पशुपालकों को जागरूक होना अत्यन्त आवश्यक है। डा. संजय कुमार एवं डा. शशि कान्त सिंह ने पशुपालकों को पशु बांझपन निवारण से संबंधित चिकित्सीय सलाह एवं जरूरी सुझाव दिये। शिविर में 227 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस कार्य के सफल संचालन में मो. साबीर आलम, शफी अहमद, मुजतर नासरी एवं सुमित कुमार ने सहयोग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



