विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण
सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र के भैरवां ग्राम पंचायत में एक दिवसीय जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा शिवद्वार मंडल उपाध्यक्ष संजय पाठक एवं निवर्तमान मंडल महामंत्री भाजपा श्रवण कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच राजीन बनाम बंधा टीम के बीच खेला गया, जिसमें राजीन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सेटों में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दौरान कमेटी के संरक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष विवेक गिरी, रणंजय प्रताप सिंह, युवा समाजसेवी श्रीपति त्रिपाठी, दीपक शर्मा, अमीत अग्रहरि, समाजसेवी प्रवीण त्रिपाठी, राजु यादव, हनुमान, परमेश्वर, पंकज, संतोष पांडेय, रामौतार सिंह, इंद्रेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



