उच्च रक्त चाप एवं सामान्य स्वास्थ्य की हुई जांच।
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी द्वारा गुरुवार को प्राथमिक मध्य विद्यालय गरहमुर्गी एवं बनासो में उच्च रक्त चाप और सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें 164 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।मौके पर डॉक्टर बी एन मंडल, विवेक केरकेट्टा, अमन टोप्पो, दिनेश किस्कू, टेकलाल महतो और अन्य उपस्थित थे।



