समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
क्षेत्र के वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर, राजातालाब के खेल मैदान में गुरूवार को एक भव्य प्रदर्शनी एवं स्काउट गाइड शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के उपप्रबन्धक शशिकान्त गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान, गणित, कला, हिन्दी, कम्प्यूटर, एवं सामाजिक विज्ञान, विषयों से संबंधित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल एवं चार्ट प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार एवं विषय ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी सभी आगंतुकों एवं अभिभावकों ने सराहना की।
साथ ही आयोजित स्काउट गाइड शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन तथा टीमवर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट गाइड शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ जैसे टेंट लगाना, गाँठ बाँधना, ध्वज शिष्टाचार सिखाया गया।विद्यालय के समन्वयक अभिषेक कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। यह समस्त जानकारी समन्वयक अभिषेक कुमार दुबे के द्वारा प्रदान की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



