google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरला चोपड़ा डी ए वी पब्लिक स्कूल नोएडा में आयोजित हुई कार्यशाला

यातायात नियमों का पालन , करे जीवन संरक्षण .

संदीप गर्ग / नोएडा: डी ए वी पब्लिक स्कूल नोएडा में दिनांक 26 फ़रवरी,2026 को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता अभियान के अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती श्रेया शर्मा 7x कल्याण समिति की संयोजक ,यातायात सब इंस्पेक्टर श्री अमीर अहमद एवं सड़क सुरक्षा सेल अधिकारी श्री कपिल धामा जी ने छात्रों को यातायात नियमों के अनुपालन के महत्व के बारे में उदाहरण देते हुए जानकारी दी । उन्होंने विभिन्न यातायात-संकेतों , आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी । अंत में सभी ने नियमों व निर्देशों के पालन की शपथ ग्रहण की ।


छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था ।
कार्यक्रम का समापन करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना शर्मा ने छात्रों को नियम पालन करने के महत्व बताते हुए जीवन के हर क्षेत्र में नियम पालन की सलाह दी । विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति छात्रों में सजगता , सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने में सफल भूमिका निभाते हैं l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)