समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
प्रख्यात जनकवि सुदामा पांडे ‘धूमिल’ की पत्नी मूरत देवी का बुधवार देर रात लगभग 11:30 बजे 92 वर्ष की आयु में उनके पैतृक आवास खेवली में निधन हो गया। उनके देहावसान की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और परिवार की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था।मूरत देवी सरल और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उन्होंने जनकवि धूमिल के साहित्यिक जीवन में सदैव प्रेरणा स्रोत के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से साहित्य प्रेमियों और ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त है।
गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव खेवली से दोपहर 12 बजे मणिकर्णिका घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बड़े पुत्र रत्नशंकर पांडेय मुखाग्नि देंगे।परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों का उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए तांता लगा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उनके निधन को परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



