रघुनंदन पराशर जैतो समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब
जैतो,18 सितंबर :फिरोजपुर मंडल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत लुधियाना, अमृतसर, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट, फिरोजपुर कैंट आदि रेलवे स्टेशनों और स्वास्थ्य इकाइयों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल के मार्गदर्शन में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सफाई मित्रों (स्वच्छता कर्मियों) के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। शिविरों के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा किट एवं आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। साथ ही चिकित्सा जांच एवं परामर्श की व्यवस्था भी की गई ताकि उनके शारीरिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा मिल सके। इस पहल के तहत विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर आदि विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जाँच अल्ट्रासाउंड सहित, परामर्श और रोग का शीघ्र पहचान और उपचार सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल अपने अग्रिम पंक्ति के इन स्वच्छता कर्मियों के कल्याण एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जो रेलवे परिसरों में स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। रेल मंडल द्वारा सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों व चिकित्सा शिविरों का आयोजन का दृश्य।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



