google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संभव अभियान 6.0 का अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समाज जागरण

मीरजापुर / शासन के क्रम में संभव अभियान 6.0 का अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। जिसमें जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त मुख्य सेविका एवं लगभग 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्री अभिमुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित रही। संभव अभियान-6.0 पूर्व की भांति माह जुलाई से सितम्बर, 2026 तक आयोजन किया जाना है, जिसकी मुख्य थीम “गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा” निर्धारित की गयी है। साथ ही गंभीर कुपोषण (सैम) एवं मध्यम कुपोषण (मैम) की रोकथाम एवं प्रबन्धन पर विशेष बल दिया जायेगा।

उक्त अभियान का संचालन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पंचायती राज विभाग के समेकित प्रयास से किया जाना है। संभव 6.0 अभियान का प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षणकर्ता राधेश्याम पाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा दिया गया। जनपद के नवागत जिला कार्यकम अधिकारी दुर्गेश कुमार द्वारा अपने सम्बोधन में कहां गया कि उक्त अभियान को सफल बनाने में हमारे फील्ड के कर्मचारी यथा मुख्य सेविका एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मुख्य भूमिका है। आप सभी पूरे मनोयोग से अभियान को सफल बनाये, जिससे प्रदेश में जनपद की बेहतर छवि प्रस्तुत हो सके।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनिवास सिंह, स्मृत कुमार सिंह, दिलीप वर्मा, मीना गुप्ता, रेनू पाण्डेय एवं मुख्य सेविका, नेहा गुप्ता, प्रीती, सुनीता, शीला पाल तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री आरती, कविता, चंचल आदि उपस्थित रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)