बूथ कार्यकर्ता के रूप में दिलीप सिंह पटेल ने शुरू किया था राजनीतिक सफर
समाज जागरण
मीरजापुर /चुनार तहसील के सीखड़ ब्लाक के मंगरहा गांव के भाजपा नेता दिलीप मध्यवर्गीय किसान रहे स्व. राम सजीवन सिंह के पुत्र दिलीप सिंह पटेल शुरू से ही भाजपा से जुड़े रहे।
सीखड़ में बूथ कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए इन्होंने अलग पहचान बनाई। सन 2013 से 2016 तक मिर्जापुर में भाजपा उपाध्यक्ष पद पर रहे। जमीनी स्तर से कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर पार्टी को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई और इसी मेहनत का लाभ मिल रहा है।संगठन में लगातार सक्रियता की वजह से 2016 से 2018 तक काशी प्रांत में क्षेत्रीय मंत्री रहे। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संगठन को मजबूती दी।
2018 से अब तक वह दो बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहे। दिलीप पटेल ने एमएससी एजी, एमए बीएड की पढ़ाई की है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के चुनाव से लेकर चुनार विधायक अनुराग सिंह के चुनाव में रणनीति बनाकर विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दिलीप ने आदर्श जनता स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोलना की 2007 में स्थापना भी की।
दिलीप सिंह पटेल को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर नगर में हर्ष का माहौल।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



