ब्रजेश दुबे, समाज जागरण
गड़वार (बलिया) : थाना प्रांगण में शनिवार को थाना प्रभारी आरके सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान चार राजस्व व दो पुलिस सहित कुल छः मामलों के निस्तारण के लिए फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
प्रस्तुत मामलों में चार मामलों जिसमें दो पुलिस व दो राजस्व से सम्बंधित मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष दो राजस्व संबंधी मामले के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई। इस मौके पर रतसर चौकी प्रभारी अखिलेश नारायण सिंह, एसआई कालीशंकर तिवारी, एसआई ब्रजेश सिंह, कमलेश पाठक आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



