google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास



हिसार (राजेश सलूजा) : फतेहाबाद एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स में ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना के विद्यार्थियों ने जीत का परचम लहराते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस चैंपियनशिप में 18 वर्ष से कम वर्ग में देशराज राव ने जेवलिन में गोल्ड मैडल प्राप्त किया और कुलदीप ने स्टीपल चेज  में गोल्ड मैडल प्राप्त किया तथा रमन ने 300 मीटर रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपने विद्यालय, परिजनों व उकलाना क्षेत्र का नाम रोशन किया। इन पदक विजेता विद्यार्थियों का ऑक्सफोर्ड स्कूल में पहुंचने पर बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ऑक्सफोर्ड संस्थान के चेयरमैन डॉक्टर सतीश भारती ने इन विजेता विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएँ दी और भविष्य में खेलों के लिए हर संभव सहायता देने का संकल्प किया। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर जीवन कुमार रत्ता और वाइस प्रिंसिपल सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के कोच चीना सर को उनके अधिक परिश्रम के लिए विशेष बधाई दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)