
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। युवा कांग्रेस के द्वारा पदयात्रा का दूसरा दिन है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस मस्तूरी द्वारा भारत जोड़ों पदयात्रा रविवार को दुसरे दिन ग्राम हिन्डाडीह से एरमसही तक लगभग 19 किलोमीटर की यात्रा युवा कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से किया गया।अध्यक्ष युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा सुनिल पटेल के साथ, जिला पंचायत सभापती राहुल सोनवानी प्रदेश महासचिव सुनील घोरे, कांग्रेस नेता अशोक रजवाल, महिला कांग्रेस नेत्री सुकृता बादल खुंटे, उपाध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन, दुर्गेश साहू, नितिन जयसवाल, सार्थक तिवारी, रितेश साहू, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



